आज के दिन कुछ राशियों को सफलता मिलेगी, कुछ राशियों के लिए दिन खर्च से भरा रहेगा तो मीन राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है।
मेष
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज बदलाव करने का मन तो करेगा, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन सुलझ सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान रखें।
वृष
आर्थिक मामलों में सतर्कता रखेंगे। कार्य व्यापार में ढिलाई से बचेंगे। कार्यगति अपेक्षा के अनुरूप रहेगी। मेहनत और लगन से परिणाम साधेंगे। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। यदि बिजनेस के लिए आप कोई लोन आदि लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके बिजनेस को एक नहीं दिशा मिलेगी।

मिथुन
व्यापार में आपको यदि किसी को पार्टनर बनना पड़े, तो उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई दिशा प्राप्त होगी और आप उससे अच्छा खासा धन कमाएंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी योजना में धन बहुत ही सोच विचारकर लगाना होगा। आप अपने धन को एफडी अथवा किसी अन्य योजना में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में किसी जल्दबाजी के लिए गए निर्णय के कारण कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप फिर भी बहुत ही सावधानी बरते। जोखिम उठाने से बचें, प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

कन्या
अपनों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे, रचनात्मकता और सक्रियता रखेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। नौकरी को लेकर यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपका कोई सोचा समझा काम पूरा होगा।

वृश्चिक
निवेश कार्यां में रुचि बनी रहेगी। खर्च व बजट पर ध्यान देंगे। करियर कारोबार में सावधानी बरतें। खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। विस्तार योजनाएं गति लेंगी। सहजता से आगे बढ़ते रहें।

धनु
महत्वपूर्ण कार्यां में गति बनाए रखेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, लाभ और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी। तेजी से मामले हल करेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। अतिउत्साह में चूक करने से बचें।

मकर
आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। करियर को मजबूती मिलेगी, निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। विभिन्न कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे। करियर व्यापार लाभ में बने रहेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव चल रहा था, तो वह आज खत्म होगा। भाग्य वृद्धि के अवसर बने रहेंगे। दीर्घकालिक योजनाएं गति पाएंगी। विभिन्न कार्यां को निसंकोच आगे बढ़ाएंगे।


मीन
स्वास्थ्य संकेतों पर नजर रखेंगे। कार्य व्यवस्था में सहजता रखेंगे। आर्थिक मामलों में बेहतर रहेंगे। आवश्यक कार्या में धैर्य दिखाएंगे। कार्य व्यापार औसत रहेगा। लेनदेन में सजगता बनाए रहेंगे। कामकाज प्रभावित हो सकता है।

