आज का दिन इन राशियों के लिए करियर में सफलता लेकर आएगा साथ ही धन का लाभ मिलेगा और किस्मत चमक उठेगी।
मेष
कार्य संतुलित ढंग से करने का प्रयास रखें। कला कौशल पर जोर रहेगा, विनम्रता बनाए रहें। धैर्य धर्म का पालन रखेंगे, निजी विषयों में शुभता सहजता बढ़ाएंगे। परंपराएं निभाएंगे, भवन वाहन के मामले हल होंगे।
वृष
सामाजिक एवं सहकारिता के प्रयासों के लिए सकारात्मक समय है। आधुनिक व्यवसाय से जुड़ेंगे, कामकाज में गंभीरता बढ़ाएंगे। कार्य व्यवसाय में सहज सफलता मिलेगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी, आर्थिक मामलों को गति मिलेगी। सुख सौख्य बढ़ेगा, भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

कर्क
रचनात्मक कार्यां के लिए अनुकूलन बढ़त बना रहेगा। व्यक्तिगत मामले बेहतर होंगे, संकोच दूर होगा, कार्य व्यापार संवार लेंगे। नवीन शुरूआत हो सकती है, रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। जीत का प्रतिशत उूंचा रहेगा, उत्साहित रहेंगे संवेदनशीलता बनाए रखेंगे।

सिंह
महत्वपूर्ण कार्यां को अन्य के भरोसे न छोड़ें। स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं, कामकाज में निवेश एवं विस्तार की सोच रहेगी। कामकाज में सहजता रहेगी, आवश्यक कार्यां में धैर्य दिखाएंगे।

कन्या
विभिन्न प्रयासों और लाभ प्रबंधन में सहज रहेंगे। अत्यावश्यक कार्या को समय पर पूरा का प्रयास रखेंगे। आर्थिक अवसरों में वृद्धि बनी रहेगी। व्यापार बढ़ाने में सफल होंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके परिवार में आज हर्ष और उल्लास भरा माहौल रहेगा। आपको एक भी लाभ के अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देना है और आप अपने मकान आदि को बनवाने की भी योजना बना सकते हैं, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के विरोधी उनके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको समस्या होगी।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, रोजगार की तलाश कर रहे लोग किसी बेहतर अवसर को पाकर प्रसन्न रहेंगे। किसी की बातों में आकर आप कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। यदि कार्यक्षेत्र में किसी के दी गई सलाह पर चलेंगे, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के कुछ कामों को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर
कार्यां में सक्रियता लाएंगे। योजनाओं में गति रखेंगे, औद्योगिक मामले संवरेंगे। उद्योग व्यापार के प्रयास पूरे करेंगे। नियमों की अनदेखी से बचें, व्यवस्था पर बल बना रहेगा।

कुंभ
आवश्यक मामलों में धैर्य दिखाएं। कामकाज पर ध्यान दें, मेहनत से जगह बनाएं। प्रलोभन में न आएं। अकारण हस्तक्षेप से बचें, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे।


मीन
लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे, लाभ के अवसर रहेंगे। सक्रियता सतर्कता बनाए रहेंगे। अफवाह से बचेंगे।

