अपने ऊपर हो रही कानूनी कार्रवाई से परेशान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan) का एक बार फिर से दर्द छलक उठा है। उन्होनें एक भावुक अपील करते हुए कहा कि- मेरे खिलाफ हो रही कार्रवाई और मौजूदा समय की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आलोचना करेगा और कुछ न कुछ अपनी राय रखेगा।
वीडियो में आजम खान ने अपने वायरल वीडियो के दौरान कहा मैं आजम खान आपसे मुखातिब हूं और आप जानते हैं कि मेरी सारी जिंदगी और जिंदगी का अमल एक आईने की तरह आपके सामने हैं और आज भी सब आपके सामने हैं और इससे आप मेरे आने वाले कल का अंदाजा लगा सकते हैं मुझ पर मेरे अपनों पर, मेरे प्यारो पर, जो गुजरे हुए चार-पांच सालों में जो हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है।
गालीबान यह ऐसी अफसोस नाक तारीख है जिसमें आने वाला कल हिंदुस्तान में निजामे जमुह्री पर जरूर तनक़ीद करेगा और कुछ ना कुछ अपनी राय पेश करेगा। मेरा मकसद शुरू से यही था कि जो लोग कमजोर हैं बहुत नजरअंदाज हैं और किसी मकसद के तहत पूरी दुनिया में बिल्खुसूस हमारे वतन में एक खास तबके को पीछे रखने के लिए जो मनसूबा बना हुआ है उसका मुकाबला भी किसी गैर मंसूबा तारीख से नहीं किया जा सकता।
वीडियो में आजम ने सक्षम लोगों से शैक्षिण संस्थान खोलने की अपील की और अपनी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की शिक्षा के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने और उसमें अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश दिलाने की अपील की। आज़म खान ने कहा कि मेरे पूरे जीवन का मकसद गरीबों, कमजोरों को उनका हक और बेहतर शिक्षा दिलाने का रहा है और मैंने इसी मकसद से यूनिवर्सिटी बनाई है।

