एक आम आदमी के लिए दूध बेसिक जरूरत है लेकिन नए वित्त वर्ष की शुरूआत होते ही अमूल ने दूध के दाम में बढ़ोतरी करते हुए आम इंसान को झटका दे दिया है। एक तो पहले ही आम इंसान महंगाई की मार झेल रहा है और ऊपर से अब उसकी जेब पर दूध के के दाम का इजाफा बिजली की गाज़ की तरह गिर गया है।
आम आदमी की जेब पर तो जैसे आग सी लग गई है। अमूल कंपनी ने दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा करने का फैसला किया है। नई दरें आज यानी 1 अप्रैल, 2023 से लागू हो चुकी हैं। दरअसल गुजरात में अमूल दूध के दाम में इजाफे पीछे कंपनी ने बयान देकर जानकारी दी है कि पिछले कुछ महीनों में दूध के उत्पादन और लागत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पिछले कुछ महीनों में जानवरों के चारे की कीमतों में 13 से 14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. ऐसे में किसानों की लागत मूल्य में तेजी से इजाफा हुआ है. जिसके बाद कंपनी ने अब राज्य में दूध की कीमतों में इजाफे का फैसला किया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अमूल में पिछले कई महीनों में कई बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है। ऐसे में इसका असर लोगों की जेब पर दिख रहा है
जानें कितने बढ़े दूध के दाम
इस बढ़ोतरी के बाद गुजरात में दूध के दाम 3 से 4 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। गुजरात कॉरपोरेशन मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) जो कि गुजरात की सबसे बड़ी डेयरी यूनियन हैं उसने अमूल के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर के इजाफे का फैसला किया था। यह बढ़ोतरी अमूल की सभी वैरायटी पर लागू हो चुकी है।
अमूल ताजा के आधा लीटर पैकेट के लिए 26 रुपये और अमूल शक्ति के लिए 29 रुपये देना होगा। वहीं एक लीटर अमूल गोल्ड के लिए 64 रुपये, अमूल शक्ति के लिए 58 रुपये और अमूल जाता के लिए 52 रुपये का शुल्क देना होगा।

