श्रावस्ती पुलिस ने निकाय चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने एक अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपी को धर दबोचा है। श्रावस्ती में जिले में निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही अवैध शस्त्र बनाने वाले भी सक्रिय हो गए थे पुलिस ने चुनाव से पहले ही एक अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां से कई बने और अधबने तमंचों के साथ ही तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है।
गौरतलब है कि श्रावस्ती में प्रथम चरण में 4 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव को प्रभावित करने को लेकर बड़ी संख्या में असलहो का निर्माण चल रहा था। पुलिस ने भनक लगते ही कार्रवाई करते हुए अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एसपी प्राची सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस करके मामले का खुलासा किया।
दो दोस्तों के साथ चला रहा था अवैध असलहे की फैक्ट्री
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना के मध्य नगर काशीराम कॉलोनी का है। जहां पर दिनेश यादव नाम का शातिर अपराधी अपने दो दोस्त रामदयाल विश्कर्मा और रिंकू विश्कर्मा के साथ अवैध असलहे की फैक्ट्री चला रहा था। यहां पर निकाय चुनाव में इस्तेमाल के लिए बड़ी संख्या में असलहों का निर्माण कराया जा रहा था। पुलिस ने एक बड़ी घटना को विफल करते हुए इस मामले का खुलासा किया और पूरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां पर से पुलिस को 6 अवैध तमंचा और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए। वहीं असलहा बनाने के यंत्र भी पुलिस ने जप्त किए हैं।
एसपी प्राची सिंह ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर यहां बड़ी संख्या में असलहों का निर्माण कराया जा रहा था। जहां पर कहीं ना कहीं एक बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन उससे पहले पुलिस ने इसका बड़ा खुलासा किया और असलहो का निर्माण हो रही फैक्ट्री को जब्त किया। वंही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है की इन असलहों का निर्माण कौन करा रहा था।

