यूपी निकाय चुनाव की आज से शुरूआत हो चुकी है। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बता दें कि नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। पूर्वांचल के गाजीपुर में भी पहले चरण में ही चुनाव हो रही है। गाजीपुर के डॉ एम ए इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद पर अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी का पैतृक घर है।
बड़े भाई का छलका दर्द
बता दें कि मुख्तार अंसारी के घर के कुछ ही दूरी पर यह बूथ मौजूद है। इस बूथ पर अफजाल अंसारी के भाई और पूर्व विधायक सिबगततुल्लाह अंसारी ने अपना मतदान किया है। पहली बार अफजाल अंसारी की गैर मौजूदगी में पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने मतदान किया है। मतदान करने के बाद सिबगतुल्ला अंसारी ने कहा कि अफजाल अंसारी के यहां नही रहने का तो मलाल है। लेकिन जनता जान चुकी है और इसका बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा।
गौरतलब है कि बीते 29 अप्रैल को अफजाल व मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की mp mla कोर्ट ने गेंगस्टर के मामले में 4 और 10 साल की सजा हुई थी। उसके बाद अफजाल अंसारी गाजीपुर के जिला जेल में बंद है। मीडिया से बातचीत में सिबगतुल्ला अंसारी ने कहा कि अफ़ज़ाल अंसारी के मामले में बिल्कुल हम लोगों ने कोर्ट में याचिका डाल दिए है और अफ़ज़ाल अंसारी जल्द ही जनता के बीच में होंगे।
जेल प्रशासन पर उठाए सवाल
इसके अलावा जिला जेल में व्यवस्था को लेकर उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि जिला जेल में उनको सुविधा नहीं दी जा रही है। यहां तक कि मछरदानी भी नहीं दी गई है और वहां पर उनको काफी मच्छर काट रहे हैं और पहले से भी बीमारी से ग्रसित हैं ।
सिबगतुल्ला अंसारी ने बसपा नेता अफजाल अंसारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जहां उनको रखा गया है, उसे कह सकते है कि अफ़ज़ाल अंसारी को जिला प्रशासन तन्हाई में डाल दिया है। वहीं जेल में अफ़ज़ाल अंसारी की सुविधा में सबसे ज्यादा मच्छरदानी की जरूरत है। और मछरदानी नहीं दिया गया है। इसके लिए भी कोर्ट में याचिका डाली गई है उनको मछरदानी की सुविधा प्रदान की जाए।

