झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने समन भेजा आपको बता दें की एक पुराने मामले में सीबीआई की तरफ से हेमंत सोरेन को ये सामान भेजा गया हैं |
मामला आखिर हैं क्या..
शादी के कुछ ही दिनों के बाद रंजीत कोहली की सच्चाई सामने निकलकर आई थी. आरोप लगाया गया कि शादी के समय तक उसे यह अंदाजा भी नहीं था कि जिसे तारा रंजीत समझ रही है वह रकीबुल हसन है. साथ ही आरोप है कि शादी के बाद तारा से दहेज की मांग की जाने लगी और उसे धर्म परिवर्तन के लिए भी प्रताड़ित किया जाने लगा. इन आरोपों के साथ तारा शाहदेव ने हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी |
शुरुआत कहा से हुई..
यह पूरा मामला हैं पूर्व राष्ट्रीय शूटर शाहदेव का जिन्होंने कुछ साल पहले ही धर्म परिवर्तन,यौन उत्पीड़न व दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था इस मामले में मुख्य आरोपी रंजीत कोहली उर्फ़ रकीबुल हसन हैं आपको बता दें की रंजीत ने बचाव पक्ष की ओर से अदालत को गवाहों की सूचि उपलब्ध करायी थी इस लिस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गवाह के तौर पर रखा गया हैं |मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को साल 2015 में सीबीआई ने टेकओवर कर लिया था और मामले की जांच शुरू कर दी गयी थी. साल 2018 में आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन किया गया था. मामले में मुख्य आरोपी रंजीत उर्फ रकीबुल के अलावा उसकी मां कौशर रानी, हाई कोर्ट के बर्खास्त विजिलेंस रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ट्रायल फेस कर रही हैं.
कैसे आया हेमंत सोरेन का नाम..
ऐसे में इस मामले में आरोपी की ओर से मुख्यमंत्री को गवाह बनाने से यह मामला दुबारा एक बार लाइमलाइट में आ गया है |बता दें कि, मुख्य आरोपी रंजीत कोहली की ओर से अदालत को सौंपी गयी सूची को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मंजूर भी कर लिया गया है. साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गवाह के रूप में समन भी जारी कर दिया है. अभियोजन की ओर से 26 गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद अदालत की ओर से रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन को सूची देने का आदेश दिया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार हेमंत सोरेन रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन के घर एक समारोह में शामिल हुए थे हालांकि, उस समय वे विपक्ष के नेता थे ,
सूत्रों की माने तो, आरोपी रंजीत ने इसी मुलाकात से उनसे परिचय का हवाला दिया है और अपने गवाह के तौर पर सूची में नाम शामिल किया है. हालांकि, इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन गवाह के तौर पर गवाही के लिए पेश होते है या नहीं, इसपर जानकारी नहीं हैं. अगर वो पेश होते है तो उनका बयान किसके पक्ष में रहने वाला है, इसपर भी संशय बरकरार है |

