उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण की शुरुवात हो गयी है। आज मतदाता अपने लोकल जनप्रतिनिधि का चुनाव कर रहे है। देवरिया जिले में भी नगर निकाय चुनाव के तहत प्रथम चरण में मतदान हो रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जिसकी सारी तैयारियां जिला प्रशासन के तरफ से पहले ही कर ली गई थी।
बता दें कि देवरिया जनपद में 2 नगर पालिका और 15 नगर पंचायत है, जिसमे 585 बूथों के लिये 5 स्थानों से पोलिंग पार्टियां कल ही रवाना कर दी गई थी। जिले में 5 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग आज करेंगे वही नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से बिहार बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है।
गौरतलब है कि अतिसंवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी रश्मि सिंह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगो से मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील भी की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स, अर्धसैनिक बलों को बूथों पर लगाया गया है। मतदान शांतिपूर्ण जारी है।

