यूपी में नगर निकाय चुनाव की पहली चरण की वोटिंग लगातार जारी हैं,आज नगर निकाय चुनाव 37 जिलों में हो रहा हैं,सुबह 7 बजे करीब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना मतदान किया इसके बाद बीएसपी (BSP) चीफ मायावती ने लखनऊ स्थित मॉल एवेन्यू बूथ संख्या 24 पर अपना वोट डाला है |
मायावती ने किया बड़ा दावा
बसपा प्रमुख मायावती ने भी मतदान कर अपनी पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया मायावती ने कहा, “पहले चरण के तहत आज यूपी में मतदान हो रहा है. मुझे भरोसा है कि हमारी पार्टी को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. हमें पूरा भरोसा है कि हमारी पार्टी के लिए अच्छा रिजल्ट आएगा साथ ही बीएसपी अकेले चुनाव लड़ रही है मायावती ने आगे बताया की मुझे पूरा विश्वास है की हमारी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी. मैं राज्य के मतदाताओं से अपील करती हूं कि लोग घर से वोट डालने के लिए निकलें. “
जनता से बनाई रखी दूरी
वंही इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखी. बसपा ने पहले चरण में सभी 10 नगर निगम में उम्मीदवार तो उतारे लेकिन न तो मायावती या आकाश आनंद, ना ही सतीश मिश्रा या किसी अन्य बड़े नेता ने कोई रैली की.
बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार स्थानीय और मंडल स्तर के नेताओं की ओर से किए गए प्रचार के बूते ही अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. गौरतलब है कि 2022 के यूपी चुनाव में भी बसपा ने बहुत ज्यादा प्रचार-प्रसार नहीं किया था और चुनाव परिणाम आए तो यूपी में चार बार सरकार का नेतृत्व करने वाली पार्टी महज एक सीट पर ही सिमट कर गयी थी |

