उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एक दिवसीय दौरे पर है। डिप्टी सीएम ने महोबा के चरखारी पहुंच नगर पालिका ,नगर पंचायत प्रत्याशियों के समर्थन में अधिक से अधिक वोट करने की अपील करते हुई एक विशाल जनसभा को संबोधित किया । इस दौरान बीजपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने डिप्टी सीएम को फूलमाला पहनाकर भगवान परशुराम का फरसा ओर गदा देकर सम्मानित किया । डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता भारी पुलिस बल को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती नजर आयी ।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव मैं दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर बीजेपी चुनाव प्रचार अभियान को तेज बनाकर हर नगर पालिका नगर पंचायत पर अपना दबदबा कायम रखना चाहती है यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बुंदेलखंड के चरखारी कहे जाने वाले कश्मीर में आकर एक विशाल जनसभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील की है उन्होंने बीजेपी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सिलसिलेवार गिनाते हुए कहा कि बिजली पानी और सड़क की समस्या जो 70 वर्षों में पूरी नहीं हो पाई थी उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने 7 वर्षों के कार्यकाल में दूर कर दिया है यही उपलब्धि विपक्ष के लोगों को परेशान कर रही है समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाट हमारा है मगर योगी जी ने सत्ता संभालते ही प्रदेश से गुंडों का माफियाओं का सफाया कर दिया है आज ट्रिपल इंजन की सरकार जब आपके नगर प्रदेश और देश में एक साथ काम करेगी तो यहां पर विकास की गंगा बहेगी । डिप्टी सीएम ने नारा दिया कमल पर वोट,अपराध पर चोट,
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नगर निकाय चुनाव प्रचार के लिए फर्रुखाबाद पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया और कहा उत्तर प्रदेश में सभी जगह पर भारतीय जनता पार्टी की बिजाई होना सुनिश्चित है एक तरफ भाजपा है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस समेत अन्य सभी पार्टियां जिन्होंने देश को 60 साल तक लूटा है डबल इंजन के सरकार प्रदेश की जनता ने बनाई है अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत है।
मौर्य ने कहा 2023 में नगर निकाय चुनाव के बाद में 2024 के चुनाव की तैयारी जोरदार तरीके से होनी चाहिए देश की जनता कमल को इस तरह से वोट दें कि जो साइकिल पंचर हुई है वह पंचर हो जानी चाहिए सपा बसपा कांग्रेस का मतलब गुंडागर्दी अपराध को बढ़ावा देना प्रदेश में दंगा जो व्यापार करने वाले हैं उन लोगों का पलायन लेकिन जब से प्रदेश में कमल का फूल खिला तरसे प्रदेश में चारों तरफ खुशहाली आई हुई है और कमल का फूल प्रदेश में खुशहाली की गारंटी है कमल का फूल प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों की जांच करा कर उनको जब तक पहुंचाने का काम कर रही है।
नगर निकाय चुनाव में बोट कर्ज के रूप में लें उसको हमारी सरकार कर्ज को ब्याज समय छुपाकर प्रदेश में विकास के नाम पर वापस करेगी प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दौरान सपा बसपा कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है कई बड़े नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं बीजेपी की सरकार के दौरान सुरक्षा की गारंटी होती है 8 साल की सरकार में पूरे देश का मस्तक दुनिया में ऊंचा हुआ है 6 साल पहले समाजवादी पार्टी और बसपा की सरकार होने के दौरान आज बीजेपी की सरकार होने के दौरान अंतर साफ देखा जा रहा है।
कांग्रेस को कर्नाटक में पागलपन का दौरा पड़ा हुआ है बजरंगबली पर प्रतिबंध लगा सकता है कोई पीएफआई जो कि सिमी का बदला हुआ रूप है अगर उस संगठन की बजरंग दल से तुलना की जाएगी तो क्या यह सही होगा क्या सपा बसपा कांग्रेस का साथ कुछ का विकास करने का काम करती है नगर निकाय चुनाव में 100 में 75 फ़ीसदी वोट हमारा है और 25 फीसदी में अन्य सभी का बंटवारा है।

