कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सियासी तापमान भी बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा अपने अपने प्रतिद्वंदियों पर लगातार हमले कर रहे है। अब चुनाव में स्थानीय मुद्दों के बजाय बजरंगबली की ज्यादा चर्चा हो रही है। कर्नाटक चुनाव में अब बजरंगबली की एंट्री हो गयी है। दरअसल कांग्रेस ने एक रैली के दौरान कहा था कि अगर वह सत्ता में आती है तो वह बजरंग दल को बैन कर देगी। कांग्रेस ने सिर्फ यही नहीं कहा बल्कि बजरंग दल की तुलना राष्ट्र विरोधी बाते करने वाला संगठन पीएफआई से भी की।
अब भाजपा ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। दरअसल आज कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि पीएम ने कांग्रेस नेताओं द्वारा गाली देने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी को हरा नहीं सकती, इसीलिए उन्हें गाली देती है और कर्नाटक के वोटर उसे इसका सबक सिखाएंगे।
पोलिंग बूथ में बटन दबाओ तो ‘जय बजरंग बली’ बोलकर
पीएम मोदी ने इसके साथ ही कर्नाटक की जनता से सवाल करते हुए कहा कि ‘क्या कर्नाटक में कोई भी गाली संस्कृति को स्वीकार करता है क्या? क्या कर्नाटक गाली देने वाले को माफ कर देता है क्या? इसके बाद उन्होंने जनता से कहा कि जब पोलिंग बूथ में बटन दबाओ तो ‘जय बजरंग बली’ बोलकर इन्हें सजा दे देना।’
पीएम मोदी ने भ्रस्टाचार का जिक्र करते हुए कहा, ‘4 करोड़ 20 लाख नकली नामों को उन्होंने (कांग्रेस) राशन दिया। 4 करोड़ नकली नामों को गैस की सब्सिडी दी। 1 करोड़ नकली नामों को महिला कल्याण के नाम पर पैसा भेजा। 30 लाख नकली विद्यार्थियों को छात्रवृति भेजी जा रही थी। कांग्रेस ने देश के कोने-कोने में करीब 10 करोड़ नकली नाम सरकारी कागजों में डलवा दिए थे। इनको मिलने वाले पैसे कहां जाते होंगे ? ये पैसा जा रहा था कांग्रेस के टॉप से बॉटम तक बैठे भ्रष्ट नेताओं की जेब में।’

