देश में 2024 को लेकर जहां पहले से ही सभी पार्टियां जोरो शोरो से प्रचार में जुटे हैं माहौल काफी गरमाया हुआ है तो दूसरी तरफ कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में भी जंग छिड़ी हुई है दोंनो पार्टियां कर्नाटक में अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए दौरे कर रहें हैं। पीएम मोदी भी कर्नाटक चुनाव को लेकर राज्य के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी कलबुर्गी में रोड शो से पहले वहां के बच्चों से मिले और खूब मस्ती की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी बच्चों के साथ मस्ती करते दिख रहें हैं और बच्चों के बीच में वो खुद भी बच्चे से कम नहीं लग रहे हैं उन्होनें बच्चों के सामने ऊंगलियों से कई एक्शन किए. बच्चों ने इसे देखा और दोहराया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने बच्चों से सवाल किया कि वो क्या बनना चाहते हैं? इस पुलिस एक बच्चे ने जवाब दिया कि वो पुलिस वाला बनना चाहता है। तो एक दूसरे बच्चे ने कहा कि वो डॉक्टर बनना चाहता है।
इसके बाद पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि क्या कोई प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता। इस पर एक बच्चे ने कहा कि आपके जैसा बनना है। मालूम हो कि पीएम मोदी ने कलबुर्गी में रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से अभिवादन किया।

