जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा आतंकियों का सफाई अभियान जारी है। आज सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जिसेक बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी और भारतीय सेना ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। बता दें कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के अन्य साथियों की तलाश में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान अभी जारी है।
ख़बरों के मुताबिक आज बुधवार सुबह जिले के माछिल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों को पास आता देख गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। क्षेत्र में छुपे अन्य आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों का अभियान अभी जारी है।
इसी बीच कश्मीर पुलिस जोन ने एक ट्वीट में कहा कि सेना और पुलिस काम पर है। पुलिस ने ट्वीट किया कि कुपवाड़ा मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

