महाराष्ट्र की राजनीति में अभी बहुत उथल पुथल चल रही है। एक तरफ शिंदे गुट और उद्धव गुट महाराष्ट्र की सियासी पारा बढ़ा रहे हैं तो वही दूसरी ओर एनसीपी भी महाराष्ट्र की राजनीति में खुद को साबित करने में जुटी हुई है। इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा देकर सियासी तापमान बढ़ा दिया है। बता दें कि शरद पवार ने कल अपनी एक किताब के विमोचन के दौरान यह एलान किया कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे है। उसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। कोई रोटी पलटने की बात कर रहा है तो कोई महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने की आशंका जता रहा है।
एनसीपी की बागडोर संभालने वाला अगला नेता पवार के परिवार से नहीं
बहरहाल, शरद पवार के इस्तीफे के बाद अब यह भी चर्चा जोरो पर है कि अब पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा ? हालांकि शरद पवार ने कल ही यह भी बता दिया था कि उन्होंने एक कमेटी गठित कर दी है जो यह तय करेगा कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा , किसके हाँथ में पार्टी का कमान जाएगी। बता दें कि यह कमेटी एनसीपी की 10 शीर्ष नेताओं की कमेटी होगी। इस बीच सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि एनसीपी का अगला अध्यक्ष पवार परिवार से नहीं होगा।
पार्टी के अंदर के सूत्रों ने दावा किया है कि कुछ नेताओं से मुलाकात के दौरान शरद पवार ने स्पष्ट किया है कि एनसीपी की बागडोर संभालने वाला अगला नेता पवार के परिवार से नहीं होगा। हालांकि कल से ही खबरें पवार की बेटी सुप्रिया सुले और भतीजे अजीत पवार को लेकर अटकलें चल रही थी जिसपर इस खबर के बाद विराम लगता हुआ नजर आ रहा है। वैसे खबरें यह भी चल रही है कि पवार एक करीबी प्रफुल्ल पटेल पार्टी की कमान संभाल सकते है।

