बॉलीवुड के किंग खान का स्टारडम आज भी लोंगो के सिर चढ़के बोलता है लोग उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। फिलहाल शाहरूख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें वो एयरपोर्ट से बाहर निकल रहें हैं और फैंस किंग खान के साथ फोटो लेने के लिए ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ लगा लेते है इस बीच एक फैन जब अपना मोबाइल शाहरूख के साथ सेल्फी लेने के लिए आगे किया तो किंग खान ने उसका हाथ अपने हाथ से किनारा कर दिया।
दरअसल भारी भीड़ ने किंग खान को पहले से ही परेशान कर दिया होगा जिसके चलते वो काफी असहज रहें होंगे लेकिन उनके इस बर्ताव से सेल्फी लेने आए फैन का दिल टूट गया और उनका सपना भी अधूरा रह गया। हालांकि इसके बाद जमकर लोग किंग खान को ट्रोल करने लगे एक यूजर ने लिखा- शाहरुख ये मत भूलो कि हम फैन्स की वजह से तुम यहां तक हो। एक ने कहा- और फिल्म हिट करवाओ इनका भाव और बढ़वाओ। एक ने कहा- ये अब पठान चल गई तो अकड़ आ गई। एक ने कहा- ये तो डुप्लीकेट SRK लग रहा है। एक ने लिखा- ये सेलिब्रिटी भूल जाते हैं कि इन्हें सेलिब्रिटी बनाने वाला कौन है। एक ने कहा- ये फैन एयरपोर्ट का स्टाफ है। उसने शाहरुख को बिल्कुल छुआ तक नहीं और शाहरुख ने उसकी बुरी तरह से बेइज्जती कर दी। इस तरह का rude behave फैंस के दिल को बहुत दुख पहुंचाता है और जाहिर बात सेल्फी लेने जो शख्स आया उसको भी बुरा लगा होगा।
फैंस SRK का नाम लेकर उन्हें एयरपोर्ट पर पुकार रहे थे लेकिन किंग खान ने किसी की नहीं सुनी और सीधा अपनी कार में बैठ गए। SRK ने जिस फैन का हाथ झटका वो भी उनके पीछे रहा लेकिन एक बार भी शाहरूख ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उससे बात तक नहीं की।
वहीं बात की जाए किंग खान के वर्क फ्रंट की तो अभी हाल ही में वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग कर रहे थे सेट से तापसी पन्नू के साथ शूटिंग के दौरान की उनकी कुछ फोटो-वीडियो भी लीक हुई थी। पठान की सफलता के बाद से शाहरूख के अपकमिंग फिल्मों को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। डंकी के अलावा किंग खान निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ भी है अगले महीने जून में रिलीज होने वाली है टीजर आउट हो चुका और फैंस के बीच क्रेज अभी से बन गया। इसके अलावा SRK भाईजान की टाइगर3 में केमियो रोल करेंगे।

