माफिया अतीक को मरे हुए 18 दिन का समय बीत गया है। 15 अप्रैल दिन शनिवार को रात 10:30 बजे अतीक को गोलियों से भून दिया गया। बेशक अतीक मौत की नींद सो गया हो लेकिन उसके बाद से उसकी माफियागिरी को लेकर रोज नए नए खुलासे सामने आ रहें हैं अब एक नया खुलासा सामने आया है कि अतीक ने प्रयागराज से लेकर माउंट आबू, गोवा और विदेश तक के होटल में करोड़ों रुपये का निवेश किया था।
प्रयागराज के सिविल लाइंस और काटजू रोड स्थित दो होटल मालिकों के अतीक अहमद से गहरे संबंध थे इसी होटल में वो बैठके भी करता था। सूत्रों से ये भी खबरें सामने आ रहीं है कि गोवा के जिस होटल में माफिया अतीक का पैसा लगा हुआ है वहीं गुड्डू मुस्लिम के छिपे रहने की आशंका जताई जा रही है।
माफिया ब्रदर्स ने कब्रिस्तान तक की जमीन की प्लॉटिंग कर मकान बना लिया था, प्रयागराज के कई होटल में अतीक- अशरफ की हिस्सेदारी थी। अब प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं. इन सभी होटलों, रेस्टोरेंटों को नोटिस दिया जाएगा। कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।

