IPL का क्रेज हर बार देश और दुनिया में छाया रहता है क्रिकेट में खेल के साथ साथ ऐसे मूवमेंट भी आते हैं जब खिलाड़ियों की आपस में भिंड़त हो जाती है ठीक ऐसा ही सोमवार को RCB VS LSG के बीच मुकाबला हुआ जिसमें RCB ने LSG को धूल चटा दी।
मगर इस मैच के बाद कोहली और गंभीर आपस में भिड़ गए जिसके बाद 100फीसदी का जुर्माना लगा दिया गया। दोनों के बीच बहस बाज़ी इतनी तीखी हुई कि बाकी के खिलाड़ियों को बीचबचाव करने के लिए आना पड़ा। सोशल मीडिया पर कोहली और गंभीर की फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार से ही वायरल है। अब आपको बताते हैं कि गौतम और विराट आपस में किस वजह से भिड़े थे।
दरअसल सबसे पहले ये हुआ कि क्रुणाल पंड्या का कैच लेने के बाद कोहली ने स्टैंड्स की तरफ देखकर अपना सीना ठोकते हुए फ्लाइंग किस दिया, इसके बाद मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा भी किया. दरअसल, इसी सीजन में जब पिछले मैच में लखनऊ ने आरसीबी को हराया था तो गौतम गंभीर ने फैन्स की तरफ मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया था, शायद कोहली ने ऐसा बर्ताव कर गंभीर को करारा जवाब दिया था।
दरअसल, लखनऊ की पारी के दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच बहस हुई. दोनों ने एक दूसरे को लेकर काफी कुछ कहा, जिसने दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई छेड़ दी। मैच खत्म होने के बाद जब सभी खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे तब उसी समय एक बार फिर नवीन उल हक और कोहली के बीच एक बार फिर बहस देखने को मिली। दोनों एक दूसरे पर शब्दों के बाण चलाते हुए नजर आए।
जब नवीन उल हक और कोहली के बीच फिर से गहमागहमी हुई तो लखनऊ के खिलाड़ी काइल मेयर्स किंग कोहली के पास गए और उनके कुछ बात करते हुए नजर आए। तभी लखनऊ टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर काइल मेयर्स के पास गए और उन्हें अपने साथ ले जाने लगे।
इसके कुछ देर बाद गंभीर औऱ कोहली एक दूसरे से भिड़ गए और काफी देर तक बहस करते नजर आए। गंभीर और कोहली इस तरह से भिड़ते नजर आए मानों दोनों जानी दुश्मन हैं। जैसे ही गंभीर और कोहली के बीच बहस बढ़ी, वैसे ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को अलग किया।
कोहली और गंभीर के बीच तीखी बहस में गंभीर ने पूछा (कोहली से)- क्या बोल रहा है बोल? इस पर कोहली ने कहा- मैंने आपको कुछ बोला ही नहीं है, आप क्यों घुस रहे हो।’ उन्होंने बताया, ‘फिर गंभीर ने जवाब दिया, ‘तूने अगर मेरे प्लेयर को बोला है, मतलब तूने मेरी फैमिली को गाली दी है।’ इस पर कोहली ने कहा, ‘तो आप अपनी फैमिली को संभाल के रखिए।’ फिर आखिर में गंभीर ने कहा, ‘तो अब तू मुझे सिखाएगा।’

