उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार थम गया है। प्रचार के अंतिम दिन आरोप प्रत्यारोप का दौर भी खूब चला। रायबरेली में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के दावेदारी को लेकर भी खूब जोर आजमाइश हो रही है। एक तरफ जहां पारसनाथ को चुनाव जिताने के लिए सपा विधायक मनोज पांडेय जी जान से जुटे हैं वहीं शालिनी कनौजिया के लिए भाजपा विधायक अदिति सिंह पसीना बहा रही हैं।
प्रचार के अंतिम दिन शाम होते होते मनोज पांडेय ने पहले प्रेस कांफ्रेंस कर अदिति सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आदिति सिंह पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। उसके बाद सोनिया नगर में धरने पर बैठ गए। वहीं अदिति सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी पुलिस ने चेक की है। कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मेरा उपदेश मनोज पांडेय के लिए यही है कि जनता के बीच मेहनत करें अनर्गल आरोप से कुछ नहीं होगा। वह इस दौरान नगर क्षेत्र अधिकारी वंदना सिंह पर भी आरोप लगा है कि वह बीजेपी का पक्ष ले रही है।पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा विधायक ऊंचाहार मनोज पांडे ने नगर क्षेत्र अधिकारी वंदना सिंह के लिए कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी का चोला पहन लीजिए लेकिन जो सच्चाई है उसे आप दिखाइए।

