सियासत और सिनेमा का प्रेम काफी लंबे समय से चलता आ रहा है। इन दिनों आम आदमी पार्टी के राजयसभा सांसद राघव चड्डा और बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की जोड़ी काफी चर्चा में चल रही है। कई बार इनदोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। इनदोनों की शादी की खबरें भी चलने लगी। जब मीडिया राघव और परिणीति से रिश्ते की बात पूछी तब उस समय उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और बस मुस्कुरा कर बात टाल दिया, लेकिन अब परिणीति और राघव की शादी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
बता दें कि सूत्रों की जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजयसभा सांसद राघव चड्ढा की सगाई की तारीख तय हो गई है। राष्ट्रीय राजधनी दिल्ली में इसी माह 13 तारीख को सगाई होगी। बहरहाल, फिलहाल परिणीति और आप नेता राघव चड्डा अपने-अपने कामों में काफी व्यस्त हैं। सूत्रों ने बताया कि परिणीति और राघव जल्द ही सगाई के बाद शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।
गौरतलब है कि शादी की बातों को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्डा की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है हालांकि सूत्रों के मुताबिक परिणीति और राघव इसी साल अक्टूबर के महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

