उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रत्याशियों की दिल की धड़कन तेज होती जा रही है और प्रचार-प्रसार भी अपनी चरम सीमा पर है आज रामपुर में भाजपा के कद्दावर नेताओं का जमावड़ा था क्योंकि आज प्रचार-प्रसार का आखरी दिन है आज शाम 5:00 बजे पहले चरण का प्रचार प्रसार थम जाएगा इसी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मसर्रत मुजीब के लिए रामपुर में भाजपा के नेताओं का जमावड़ा था सभी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया में रामपुर आई हूं और हमारी बहन मसर्रत मुजीब और भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगने आई हूं और रामपुर की जनता से अपील करती हूं कि सभी लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट दें।
आज़म खान अपनी जनसभाओं में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं इस सवाल पर जयप्रदा ने कहा आजम बौखला गया है और आजम को कोई सुधार नहीं सकता है क्योंकि आज हम हर बार हार रहे इसीलिए तो हार मानते हुए भी वे जीतने की उम्मीद करते हैं कहां के कद्दावर नेता है वे 100% का नेता अब 0% पर आ गया है चुनाव में उनका वोट डालने का हक भी नहीं बचा आज़म साहब को मैं एक ही अपील करती हूं बस अब आप बस करो गालियां बंद करो सुधारने के लिए अपने दिमाग को ठीक करो।

