प्यार अंधा होता है यह हम सबने सुना है लेकिन पनवाड़ी के एक युवक ने इसे साबित कर दिया है कि प्यार में पड़ा व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। पनवाड़ी जिले के एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने हमीरपुर पहुँच गया। युवक अपनी जान पर खेलकर अपनी प्रेमिका से मिलने आया। लड़के की बदकिस्मती रही कि वह जिस लड़की से मिलने आया था उसके घर वालों को इसकी जानकारी हो गयी। जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष वालों ने लड़के की जमकर धुनाई कर दी और धुनाई भी ऐसी की कि उस लड़के को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
अब इसे प्यार का खुमार कहे या प्यार की बीमारी जिसकी वजह से लड़का लड़की से मिलने पहुँच गया। जहाँ उसकी जमकर कुटाई हो गयी। हालाँकि लड़के का इलाज चल रहा है। वह अभी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि लड़के ने मारपीट के दौरान एटीएम और रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है।
बता दें कि यह मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सागर तालाब का है। पड़ोसी जनपद पनवाड़ी का रहने वाला एक युवक एक युवती से मिलने तालाब के पार्क में आया था तभी युवती के परिजनों को जानकारी हो गई। युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी जिससे युवक को गंभीर चोटें आई है, इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से थाने में लिखित शिकायत की गई है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

