बिन मौसम की बरसात और राजनीति में उथल पुथल कभी भी आ जाते हैं। ठीक ऐसा ही हो रहा है अभी NCP पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया जिसके बाद उनके समर्थकों ने नारेबाज़ी की अब आप तो जानते हैं राजनीति उठा-पठक चलता रहता है। जहां पहले ये सुनने में आ रहा था कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार एनसीपी के कई विधायकों के साथ बीजेपी सरकार में शामिल हो सकते हैं तो अब शरद पवार के इस ऐलान के बाद मामला पलट गया।
अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि शरद पवार की जगह अध्यक्ष का पद कौन संभालेगा? वहीं पवार ने कहा कि मुझे पार्टी को कई साल तक लीड करने का मौका मिला, पिछले 50 साल से मैंने सियासत के लिए लंबी पारी जमाई। मैं भले ही राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान किया है लेकिन पार्टी के साथ मेरा जुड़ाव रहेगा, मैं सार्वजनिक कार्यक्रमों, बैठकों में भाग लेता रहूंगा। चाहे मैं पुणे, मुंबई, बारामती, दिल्ली या भारत के किसी भी हिस्से में रहूं, मैं हमेशा की तरह आप सभी के लिए उपलब्ध रहूंगा। मैं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए चौबीसों घंटे काम करता रहूंगा। बतौर अध्यक्ष आज मुझे 24साल हो गए हैं और अब मैं 82 साल की उम्र में ये जिम्मेदारी पद की जिम्मेदारी नहीं रखना चाहता।
पवार ने कहा, ”पार्टी जिस दिशा में जाना चाहती है, यह नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन करने का समय है,” उन्होंने कहा, ”मैं सिफारिश कर रहा हूं कि अध्यक्ष पद के लिए समिति बननी चाहिए और उसमें प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, केके शर्मा, पीसी चाको, अजित पवार, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र
आव्हाड, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, जयदेव गायकवाड़, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फौजिया खान, धीरज शर्मा, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की सोनिया दूहन शामिल रहें।
शरद पवार के रिटायरमेंट ऐलान के बाद अजित पवार ने कहा हम परिवार के लोग और पार्टी के नेता साथ में बैठेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाएगा। पार्टी की बैठक में आपकी भावनाओं के तहत ही शरद पवार फैसला करेंगे, ये आश्वासन मैं आपको दे सकता हूं।
वहीं पार्टी में दो गुट बनने की खबरें भी तेज हैं चर्चा है कि अजित पवार एनसीपी के 53 में से 30-34 विधायकों के साथ मिलकर शिंदे-फडणवीस सरकार का हिस्सा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि अजित पवार एनडीए में शामिल होने के लिए पार्टी में समर्थन जुटा रहे हैं. अजित की इस मुहीम में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे जैसे एनसीपी नेताओं ने समर्थन किया है। हालांकि, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल समेत कई नेता इसके पक्ष में नहीं हैं. वहीं, शरद पवार भी साफ मना कर चुके हैं, कि वे बीजेपी के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएंगे।

