दिल्ली की तिहाड़ जेल में सुबह सुबह एक ऐसा घटना घट गई जिसके बाद जेल सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं दरअसल दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर उसे मार गिराया तुरंत टिल्लू को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
हमले के बाद से जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं कि जहां गैंगस्टर्स को देश की इतनी बड़ी जेल में रखा जाता है उनकी निगरानी 24घंटे की जाती है वहां इस तरह से हमला हो जाना व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर जाता है कि जेल के अधिकारी तक को घटना की भनक तब लगी जब मारने वाले ने वारदात को अंजाम दे दिया।
इस घटना के बाद तिहाड़ जेल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। योगेश टुंडा ने जेल नंबर 8 से गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर जो कि जेल की 9 नंबर बैरक में बंद था उस पर लोहे की ग्रिल से हमला कर दिया। अब इस तरह के मामलों में आप तो जानते हैं कि एक आदमी इसमें शामिल नहीं होता बल्कि गैंगस्टर्स की दुनिया में आपसी वॉर यानि आपसी दुश्मनी, बदले की आग में तब्दील हो जाती है ठीक इस मामले में भी ऐसा ही है दरअसल टिल्लू तजपुरिया और गैंगस्टर गोगी के बीच आउटर नॉर्थ और बाहरी दिल्ली में लंबी गैंग वार चली आ रही थी। सिंतबर 2021 में रोहिणी अदालत में टिल्लू गैंग के बदमाशों ने गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद आज बदला लेकर योगेश ने टिल्लू की हत्या कर दी।
कभी दोस्त रहे टिल्लू और गोगी की दुश्मनी कैसे हुई जाने?
गैंगस्टर्स की दुनिया के तार आपस में कहीं ना कहीं जुड़े होते हैं एक तरीके से नेटवर्क पूरा जाल होता है इन लोंगो का। दुश्मनी से पहले टिल्लू और गोगी गैंग आपस में कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन अपराध की दुनिया में लंबे समय तक कोई किसी का नहीं होता है एक समय बाद आपस में दुश्मनी ताकत को लेकर हो जाती है और उसके बाद आपस में यही गैंगस्टर्स दुश्मनी में एक दूसरे की जान लेने से पहले सोचते नहीं है।
ठीक इस मामले में भी यही हुआ जहां पहले टिल्लू और गोगी आपस में दोस्त रहे लेकिन उसके बाद दोनों के बीच खटास पैदा हुई और दोनों की गैंग अलग अलग हो गई और दोनों के बीच फूट ऐसी पड़ी कि मामला आपसी खून तक पहुंच गया। गोगी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ थाम लिया, उसके बाद जितेंद्र गोगी की दिल्ली में हत्या कर दी गई थी। फिलहाल, जितेंद्र गोगी गैंग गैंगस्टर दीपक बॉक्सर संभाल रहा था, जिसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल हाल ही में मैक्सिको से पकड़ लाई है। इस समय दीपक बॉक्सर भी तिहाड़ जेल में बंद है।

