इन दिनों IPL का खुमार लोंगो पर चढ़ा हुआ है क्रिकेट में खेल के साथ साथ ऐसे मूवमेंट भी आते हैं जब खिलाड़ियों की आपस में भिंड़त हो जाती है ठीक ऐसा ही सोमवार को RCB VS LSG के बीच मुकाबला हुआ जिसमें RCB ने LSG को धूल चटा दी।
RCB ने लखनऊ की टीम को उन्हीं के मैदान में 18 रन से शिकस्त दे दी। मैच में RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया और इसके बाद टीम ने 9 विकेट गंवाकर 126 रनों का टारगेट LSG के लिए सेट किया तो लखनऊ को 127 रनों का लक्षय मिला लेकिन लखनऊ की टीम के कप्तान खेल के दौरान चोटिल हो गए जिस वजह से पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई अब खेल है जीत हार लगी रहती है। जाहिर बात है कि दो टीमें खेलेंगी तो एक टीम का हारना तो तय होता ही है।
मैच खत्म होने के बाद जब सभी खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे तब कुछ क्रीज पर कोहली VS गंभीर हो गया जिसके बाद दोंनो टीमों के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा लेकिन वो कहते हैं ना कि लड़ाई से कोई फायदा नहीं होता उल्टा नुकसान ही होता है ठीक ऐसा ही हुआ किंग कोहली और गंभीर के साथ आपसी भिंड़त ने दोंनो खिलाड़ियों को भारी पड़ गया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली और गंभीर पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। नवीन-उल-हक को भी नहीं बख़्शा गया, उन भी जुर्माना लगाया गया है।
दरअसल गंभीर से पहले कोहली पहले से ही भड़के हुए थे उनकी गंभीर से पहले नवीन-उल-हक के साथ भी बहस बाजी हो गई थी जिसके बाद नवीन-उल-हक पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। आप वीडियो में देख सकते हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि लखनऊ को तीन ओवरों में 48 रनों की जरूरत थी। मैच के 17वें ओवर के दौरान नवीन और अमित मिश्रा क्रीज पर थे इस दौरान नवीन कोहली से भिड़ गए। नवीन, कोहली के पास गए और कुछ कहने के बाद वहां से निकल गए। इस दौरान अमित मिश्रा बीच में आए। कोहली ने इसको लेकर अंपायर से बात की जिसके बाद गौतम गंभीर से भी कोहली का टकराव हुआ दोनों के बीच बहस हुई।
कोहली और गंभीर के बीच हुई बहस के दौरान केएल राहुल बचाव करने पहुंचे थे। हालांकि इसके बाद दोनों को ही शांत करवा दिया गया कोहली और गंभीर ने मैच के बाद हाथ भी मिलाया था ये पहली बार नहीं है जब किंग कोहली और गंभीर की आपस में बहस बाज़ी और टकराव हुआ हो अभी तो गौतम गंभीर LSG के मेंटर हैं लेकिन KKR KS के लिए जब गंभीर खेलते थे तब भी कोहली VS गंभीर क्रीज पर हो जाता था। दोनों खिलाड़ियों की ये आपसी फाइट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सोमवार से वायरल हैं आप भी देखें वीडियो और लोंगो के कमेंट्स।

