कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने आज अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए जंतर मंतर पर पहलवानों द्वारा दिए जा रहे धरने को लेकर कहा कि सरकार के पास मीडिया के पास इन्होंने अपनी आवाज बुलंद नहीं की और आवाज बुलंद भी की तो जंतर मंतर पर की। भाजपा सांसद ने कहा कि अभी साईं ने 2022 में एक यौन शोषण को लेकर एक बैठक किया था। प्रकरण कोई दूसरा था लेकिन कुश्ती के बच्चों से भी पूछा गया था और इन्होंने एक स्वर में उत्तर दिया था।
आज तक कुश्ती में यौन शोषण की कोई घटना नहीं घटी
भाजपा सांसद ने उस प्रकरण के बारे में बताते हुए कहा कि यह 2022 की लखनऊ कैंप की घटना है। तब इन्होंने उस वक्त एक स्वर में उत्तर दिया था कि आज तक कुश्ती में यौन शोषण की कोई घटना नहीं घटी। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि 2022 में देखिए अब हमारे सफाई देने से भी कोई काम नहीं चलेगा और उनके कहने से भी कोई काम नहीं चलेगा। यह सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। इनको कम से कम जांच पर भरोसा करना चाहिए। इसके पहले भी इन्हीं लोगों की मांग पर एक ओवर कमेटी सरकार ने बनाई थी। जिसमें इनका एक प्रतिनिधि इनके कहने के बाद शामिल हुआ था, जो कि स्वयं धरने का सूत्रधार था। लेकिन उसके बावजूद इन्होंने उसकी प्रतीक्षा नहीं की।
यह कोई छोटा-मोटा आरोप नहीं है
सांसद बृज भूषण ने कहा कि यह कोई छोटा-मोटा आरोप नहीं है एक तरफ इस देश के नामी गिरामी खिलाड़ी है। मैंने कोई कमेंट किया है तो कोई ऑडियो होना चाहिए, कोई वीडियो होना चाहिए, कोई सबूत होना चाहिए, अब तो यह मामला कोर्ट में है। बिना सबूत के नहीं चलेगा। जुबान से यह मामला नहीं चलेगा।
हम बड़े दबंग लोग हैं, हमारे साथ इस प्रकार की कोई घटना नहीं घटी
सांसद ने विनेश फोगाट के बारे में बारे में बताते हुए कहा कि दूसरा मैं यह कहना चाहता हूं कि अभी एक इंटरव्यू एक खिलाड़ी का चल रहा है। वह शायद 2018 का इंटरव्यू है। किसी ME TOO को लेकर के इंटरव्यू चल रहा है। उसमें खिलाड़ी तब कहती है कि हमारे साथ इस प्रकार की कोई घटना नहीं घटी क्योंकि हम बड़े दबंग लोग हैं और हमारे साथ इस प्रकार की कोई घटना नहीं घटी।
तीसरी बात कहना चाहता हूं कि जब यह लोग धरने पर बैठे थे और आप ही लोगों ने सवाल किया था कि क्या कभी आपके साथ कोई कोई घटना घटी। तो इन लोगों ने कहा कि हमारे साथ नहीं घटी है अन्य लोगों के साथ घटी है।
इन्होंने देश के बच्चों को बदनाम कर दिया
बृजभूषण सिंह ने आगे कहा, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जकार्ता में 2018 में टूर्नामेंट हुआ था। उसमें विनेश फोगाट को शायद गोल्ड मेडल मिला था। उस फोटोग्राफ को आपको मैं भेज दूंगा और देखिए कि वह किस तरीके से हमसे मिल रही है। क्या उनके चेहरे पर कोई ऐसा भाव है ? मेरे चेहरे पर ऐसा कोई भाव है ?
इसी प्रकार से एक फोटोग्राफ मैं कजाकिस्तान का भेज दूंगा 2017 में यह इनका कोई मेडल मिला था। उसकी फोटो मैं आपको भेज दूंगा। मैं अभी उपलब्ध करा दूंगा। हमको तो छोड़िए इन्होंने देश के बच्चों को बदनाम कर दिया और एक फोटो नहीं। मुझे कहिए तो सैकड़ों फोटो भेज दूँ। विनेश की भेज सकता हूं, साक्षी की भेज सकता हूं, बजरंग की भेज सकता हूं, जितने धरने पर बैठे हैं उनकी भेज सकता हूं।
दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है, हमारी बात पर भरोसा नहीं है, जो तथ्य प्रूफ है
सांसद ने पहलवानों द्वारा दिल्ली पुलिस पर भरोसा न जताने के बयान पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दे दिया FIR दर्ज हो गई। कल मैं उनके बयान सुन रहा था। अपने बयान में कह रहे हैं कि दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है। तो भैया दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है, हमारी बात पर भरोसा नहीं है, जो तथ्य प्रूफ है। आपके फोटोग्राफ हैं हमारे साथ, आपकी शादी के फोटोग्राफ हैं, मेरी फैमिली के साथ आपके फोटोग्राफ है, मेरी रिश्तेदारी में आप गई है, मेरे फोटोग्राफ है। मेरे बच्चों के साथ आपके फोटोग्राफ है, आपके घर में गया हूं फोटोग्राफ है।
मंच से पीएम के खिलाफ नारा लगाया गया, सीएम का मज़ाक उड़ाया गया
अब आपके मंच से नारा लग रहा है। उनके मंच से नारा लगता है, हमारे मोदी जी के खिलाफ नारा लगता है कि मोदी तेरे टुकड़े होंगे, मोदी तेरे टुकड़े होंगे, आज नहीं तो कल होंगे और योगी जी का मजाक उड़ाया जा रहा है। आज यह मंच क्या है, यह मंच क्या खिलाड़ियों का है, यह खिलाड़ियों का मंच नहीं है और यह मंच शुरू से सियासी है, यहाँ शुरू से ही सियासत चल रही है।

