उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हरदोई पहुंचे और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब सपा और बसपा की सरकार होती थी तो ₹100 में ₹50 ही जमीन तक पहुंचता था, ₹50 सरकार के होते थे। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जमीन तक काम नजर आ रहा है, उन्होंने कहा आज विपक्षी दलों में बेचैनी हो रही है कि पहले लोकसभा से वह साफ हो गए फिर विधानसभा से वह साफ हो गए और अब नगर निकाय से भी उनके साफ होने की बारी है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले कागज पर काम होता था। अब धरातल पर होता है। आज हमारी सरकार में जो भ्रष्टाचार करके पैसा ले जाता है, उसकी तिजोरी से भी पैसा वापस निकाल लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज जो बेईमानी करता है उसको भी जेल भेजने का काम भारतीय जनता पार्टी सरकार में किया जाता है।
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव फ्रेस्ट्रेशन में है। भारतीय जनता पार्टी सरकार में बड़े बड़े अपराधियों को जेल में ठूंस दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि कमल की बटन सुरक्षा की गारंटी है कमल की बटन विकास की गारंटी है। कमल की बटन भ्रष्टाचार से मुक्ति की गारंटी है। उनका इस मर्तबा 13 मई को सपा और बसपा गई का नारा वह लगा रहे हैं और मतगणना के दौरान यह साफ हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय प्रशासन पर भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाएगी।

