बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर दबंग खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक निजी चैनल में इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होनें इस सवाल को तो टाल दिया। हर बार फैंस भी भाईजान की शादी को लेकर काफी बेताब रहतें हैं लेकिन हर बार सलमान खान इस सवाल को टाल देते हैं लेकिन इस इंटरव्यू में उन्होनें पिता बनने की ख्वाहिश जाहिर की और कहा मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं, मुझे बच्चों से खास लगाव है।
सलमान ने इंटरव्यू देते हुए कहा कि उन्होनें बच्चे के लिए सोचा लेकिन भारत के कानून ने इसकी इजाजत नहीं दी। सलमान ने कहा कि करण जौहर की तरह वो भी वही कोशिश करने की सोच रहे थे लेकिन शायद वो लॉ चेंज हो गया है तो अब देंखेगे। आई लव किड्स लेकिन जब बच्चे आते हैं तो मां का होना भी जरूरी होता क्योंकि वो बच्चे की परवरिश, संस्कार और केयर करने में काफी सक्षम होती है। हमारे घर में तो वैसे भी मां की ममता का छांव डबल है लेकिन मेरे बच्चों की मां तो वही होगी जो मेरी पत्नी होगी।
बॉलीवुड के भाईजान की उम्र 57 साल हो चुकी है और आज भी मोस्ट सिंगल बैचलर की लाइफ जी रहें हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो हाल ही में उनकी ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म रिलीज हुई है और वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अगली बार वह टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

