आज बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी है। ऋषि कपूर ने अपनी अदाकारी से हिंदी सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया था। आज भले ही वो दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्मों को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं और एक्टर को याद करते हैं। परिवार तो उनको याद करता ही है साथ ही उनके फैंस भी अभी तक भुला नहीं पाया है। आज ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने कुछ अनसीन पिक्चर शेयर कर उन्हें याद किया है।
ऋषि कपूर की पत्नी ने याद करते हुए शेयर की फोटोज
तीन साल पहले आज के ही दिन ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस दुखद खबर ने उनके परिवार, जानने वालों सहित उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था। हर कोई उनके जाने से दुखी था। ऋषि के निधन की खबर उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था और बॉलीवुड के लिए भी। अब आज 30 अप्रैल को ऋषि की डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने एक अनसीन पिक्चर शेयर की। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘तुम हर बार हर अच्छी यादों में याद आते हो।’
बेटी रिद्धिमा ने भी पिता की फोटोज शेयर किया उन्हें याद
ऋषि और नीतू कपूर की बेटी ऋद्धिमा कपूर ने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर एक अनसीन पिक्चर शेयर की है। जिसे नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है। इस हैप्पी फैमिली फोटो में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा साहनी भी दिखाई दे रहे हैं।


कैंसर से ऋषि कपूर ने दुनिया को कह दिया था अलविदा
बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले ऋषि कपूर ने 50 साल के फिल्मी करियर में लगभग 121 फिल्में की थीं। वैसे तो काफी खुशमिजाज इंसान थे, लंबे वक्त से उन्होनें कैंसर की लड़ाई लड़ी लेकिन वो कहते हैं ना कि मौत के आगे किसी कि नहीं चलती है जब जिसका वक्त आना आता है ईश्वर के पास जाने का उसे जाना ही पड़ता है। 30 अप्रैल 2020 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन की खबर ने सभी को अचंभित कर दिया था। लॉकडाउन के चलते उनके अंतिम संस्कार में भी महज 20-25 लोग ही शामिल हो पाए थे, उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन थी जो उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी।

