दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना जारी है। आज धरने का 8वां दिन है। पहलवान अपनी मांगों को लेकर आज भी अड़े हुए है। कई ऱाजनीतिक दल पहलवानों के इस धरना का समर्थन भी कर रहें हैं। देश के कई नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंच कर पहलवानों की मांगों का समर्थन किया है। इसी कड़ी में आज भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण भी जंतर मंतर पहुंच पहलवानों का समर्थन किया है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा, “यहां मुझे हरियाणा के ज्यादा लोग दिख रहे हैं। हमारे नेतागण भी यहां हैं। एक दिन ऐसा था जब हरियाणा में बेटियों के लिए उतने अवसर नहीं थे। आज का हरिणाया है जहां बेटियों के नाम से हरिणाया की पहचान होती है। मैंने तो देखा ओलंपिक में बेटियां मेडल लेकर आईं। सारे बेटे कमजोर पड़ गए थे। तब हम खुश हुए और हमने तालियां बजाईं। हम सेल्फी के लिए घूम रहे थे।”
पीएम मोदी पर साधा निशाना
चंद्रशेखर ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा, “इस देश में इतने मजबूत प्रधानमंत्री हैं कि जो टीम हारती थी उनको उन्होंने फोन किया। उन्होंने कहा कि भाई आप घबराना मत, लेकिन आज पता नहीं पिछले कुछ समय में परिस्थिति बदल गई है। लेकिन आज वो बेटियां यहीं उनसे कुछ गज की दूरी पर बैठी हैं। आज आवाज नहीं जा रही है। पिछले कुछ समय में बहुत कुछ बदला है। इस बात को गहराई से सोच लो आप। ये आज की लड़ाई नहीं है।”

