साल 2014 जब पहली बार मोदी ने पीएम का पद संभाला तब उन्होंने मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत की और ये सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि केवल भारत में ही ही लोग पहले मन की बात को पसंद करते थे उसके बाद साल 2019 के बाद से ये कार्यक्रम इतना पॉपुलर हुआ कि विदेशी लोंगो पर भी इसे सुनने का क्रेज चढ़ गया। मन की बात का कारंवा बढ़ा और 30 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री ने 100वीं मन की बात देशवासियों समेत विदेशों तक पहुंचाई। पीएम मोदी ने अपनी इस 100 वें मन की बात को एक ऐतिहासिक एपिसोड बनाया बीजेपी ने जबर्दस्त तैयारियां की देश की हर विधानसभा में 100 स्थानों पर इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई।
पीएम मोदी की 100वीं मन की बात पूरी होने पर सरकार 100 रुपये का सिक्का जारी करेगी। इस विशेष सिक्के की गोलाई 44 मिलीमीटर होगी। यह चार धातुओं रजत, तांबा, निकिल और जस्ता का मिश्रण होगा।
सिक्के के अग्र भाग के मध्य में अशोक स्तंभ का सिंह होगा। इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। इसके किनारे भारत और अंग्रेजी में इंडिया (INDIA) लिखा होगा। शीर्ष के नीचे ₹ का चिह्न होगा और 100 अंकित होगा।
पृष्ठ भाग (सिक्के के दूसरी तरफ) मन की बात की 100वीं कड़ी का प्रतीक चिह्न होगा। इसमें ध्वनि तरंगों के साथ माइक्रोफोन की फोटो होगी. माइक्रोफोन के चित्र पर 2023 अंकित होगा। माइक्रोफोन के चित्र के ऊपर और नीचे हिंदी में क्रमश: ‘मन की बात 100’ और अंग्रेजी में ‘MANN KI BAAT 100’ लिखा होगा सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा।
पीएम मोदी से पहले 100 रूपये का सिक्का अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में जारी हुआ था, उसके बाद राजमाता विजयराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी के मौके पर भी 100 का सिक्का जारी किया गया था। महाराणा प्रताप के 476वीं जयंती पर 100 रुपये का सिक्का जारी हुआ था।
पीएम मोदी की 100 वीं मन की बात सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ भले ही चुनाव को लेकर कर्नाटक के दौरे पर हैं लेकिन उन्होनें बड़े ही ध्यान से पीएम मोदी की 100वीं मन की बात को सुना।

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में हैं बारिश के बीच में उन्होनें लोंगो के साथ पीएम की 100वीं मन की बात को सुना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में कार्यक्रम को सुना। इसके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी और तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में आयोजित सभा में पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रियों और तमाम नेताओं के साथ नैनीताल में प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

पीएम मोदी ने अपनी 100वीं मन की बात में जनता को ईश्वर रूपी कहा, टूरिज्म को लेकर पीएम ने कहा आज भारत टूरिज्म बहुत तेजी से ग्रो कर रहा है। देश के प्राकृतिक संसाधन नदियां, पहाड़, तालाब या फिर हमारे तीर्थ स्थल हों उन्हें साफ़ रखना बहुत ज़रूरी है। ये टूरिज्म इंडस्ट्री की बहुत मदद करेगा। हमारे स्वच्छता अभियान से नदियां, पहाड़, तालाब, तीर्थ साफ हुए हैं और आगे इन्हें बेहतर बनाने के लिए प्रयास लगातार जारी रहेगा।
पीएम ने कहा, मैं हमेशा ही कहता हूं कि हमें विदेशों में घूमने जाने से पहले अपने देश के कम से कम 15 टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जरुर जाना चाहिए। अपने देश की संस्कृति को पहले रखना चाहिए और परंपरा को बढ़ाना चाहिए।

