एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन दर्शकों के बीच काफी फेमस है। इस बार के सीज़न 6 में महक ने अपनी एक्टिंग से जो तड़का लगाया है वो वाकई काबिलियत तारीफ है लेकिन कहते हैं ना हर किसी की लाइफ जर्नी होती है सफलता से पहले ठीक इसी तरह एक्ट्रेस महक की लाइफ भी काफी मुश्कलों से भरी रही जब उन्हें टीवी की क्वीन ने नागिन शो ऑफर किया तो वो काफी घबरा गई क्योंकि महक एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वे नॉर्वे की पैदाइश हैं और उन्हें हिंदी बोलना नहीं आता था तो ऐसे में उनके सामने एक बड़ी चुनौती थी कि वो एक हिंदी शो कैसे कर पाएंगी?
जब महक ने अपने दोस्तों को बताया कि उन्हें टीवी की क्वीन एकता कपूर का शो ऑफर हुआ है पर उन्हें हिंदी नहीं आती है तो एक्ट्रेस के दोस्तों ने उनका खूब मजाक बनाया था लेकिन वो कहते हैं ना जो लोग आपके मुश्किल समय में आपको सपोर्ट नहीं करते बाद में जब आप सफल हो जाते हो तो वही लोग बाद में आगे आकर तारीफ करते हैं। महक ने भी इसी बात को साबित कर दिखाया हिंदी सीखी और शो में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कहतें हैं ना सीखने की कोई उम्र और कोई टाइम नहीं होता है कभी भी किसी भी टाइम कुछ भी सीखा जा सकता है बस मन में लगन होनी चाहिए और आपकी मेहनत एक दिन आपको सफलताओं की उंचाइयों पर पहुंचा देती है।
अपनी मेहनत से आज महक नागिन शो में अपने नेगेटिव किरदार से तहलका मचाए हुए हैं। जो दोस्त कभी उनका मजाक बनाते थे आज उनकी सफलता पर तारीफ करते हैं और महक अब खिलखिलाकर हंसती हैं।

