नेता और गैंगस्टर माफिया अतीक तो खाक में मिल चुका है लेकिन मौत के बाद अतीक के लेकर नए नए खुलासे हो रहें हैं। अब खबरें सामने आ रहीं हैं कि माफिया अतीक ने किसी बड़े नेता की मदद से 100 करोड़ की संपत्ति खरीदी थी तो ऐसे में सूत्रों के अनुसार ये एक बड़ा सवाल यहां ये भी खड़ा हो जाता है कि कई बड़े नेताओं ने माफिया अतीक के सारे कारनामों को छुपाने की कोशिश की है।
यूपी एसटीएफ माफिया अतीक की संपत्ति का पूरा कच्चा चिट्ठा जुटाने में लगी हुई है। साथ ही सूत्रों के हवालों से ये खबरें भी सामने आ रही हैं कि जिस नेता से माफिया अतीक ने 100 करोड़ की जमीन खरीदी थी और जो नेता के दो बेटे हैं उनकी दोस्ती माफिया अतीक के तीनों बेटे असद, अली और उमर के साथ दोस्ती थी। कई बार माफिया अतीक के बड़े बेटे उमर और असद को नेता के बेटों ने मदद तो नहीं की थी ये सवाल सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है।
वहीं शनिवार को भी पुलिस ने खुलासा किया कि माफिया अतीक ने खुद पर हमले की साजिश रची थी। हालांकि माफिया अतीक के गुर्गों को उसकी और उसके भाई की मौत को लेकर पहले ही अंदेशा हो गया था और अतीक की गैंग का हर एक गुर्गा उस पर अपनी नजर बनाए हुआ था और जिस दिन अतीक-अशरफ की हत्या 15 अप्रैल को की गई उस दिन भी माफिया अतीक का एक गुर्गा उससे कॉल्विन अस्पताल के गेट पर उससे मिलने भी पहुंचा था।
सूत्रों के मुताबिक, अतीक का गुर्गा दोनों भाइयों को उनके मर्डर प्लानिंग की जानकारी देकर सावधान करने के लिए पहुंचा था। गाड़ी से उतरते ही अतीक अहमद ने उसको देखकर अपना सिर भी हिलाया था और उसको देखकर कुछ सेकंड के लिए वह रुक गया था। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि हत्या की पूरी साजिश पहले ही रची जा चुकी थी और दोनों के हत्यारे भी इसी भीड़ का हिस्सा थे।

