WFI(Wrestling Federation of India) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोंपो को लेकर देश के पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। 8 दिनों से लगातार देश के दर्जन पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे हुए हैं, वहीं सो रहें हैं, वहीं खाना-पीना कर रहें हैं। इस बीच धरने पर बैठे पहलवानों के सपोर्ट में कपिल देव,अभिनव बिंद्रा और हाल ही में नीरज चोपड़ा जैसे बड़े खिलाड़ी भी पहलवानों के समर्थन में उतर आये, और साथ ही इसमें राजनीति के विपक्षी लोग भी कूद पड़े हैं। शनिवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहलवानों से मिली और विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया से बात की बात करते हुए विनेश, साक्षी भावुक हो गईं तो प्रियंका गांधी ने उनके सिर पर हाथ रखकर दिलासा दिया।

प्रियंका गांधी के अलावा सीएम केजरीवाल भी पहलवानों से जंतर मंतर मिलने पहुंचे और कहा कि देश के पहलवान मेडल जब जीतकर लाते हैं तो सब वाह वाही करने सामने आते हैं लेकिन आज जब देश के पहलवान न्याय की मांग कर रहें हैं तो उनकी सुनी नहीं जा रही है।
सीएम केजरीवाल ने कहा- जो लोग हमारे देश से प्यार करते हैं, चाहे वे कांग्रेस आप या बीजेपी से हों या भले ही किसी भी पार्टी से संबद्ध न हों, उन्हें यहां पहलवानों को समर्थन के देने के लिए आना चाहिए। हम इन पहलवानों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे, लेकिन मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि उनके पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं में कटौती न करें।’
पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाली ये सभी महिला खिलाड़ी हमारी बेटियाँ हैं, इन्हें इंसाफ़ मिलना ही चाहिए। आरोपी चाहे जितना भी शक्तिशाली हो, उसे सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए। https://t.co/GeTVVl38Mz
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 29, 2023
दिल्ली के जंतर मंतर पर सीएम केजरीवाल ने पहलवानों के सपोर्ट करने के लिए ये भी कहा कि सभी छुट्टी लेकर आएं और देश के पहलवानों का न्याय के लिए साथ दें जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोंगो ने केजरीवाल से सवाल कर डाले और जमकर ट्रोल भी किया।
अब कांग्रेस ने पहलवानों के सपोर्ट के लिए एक नया तोड़ निकाला है और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से पहलवानों के मुद्दे पर समर्थन मांगा है. कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज ने अमिताभ बच्चन और दूसरे सुपर स्टार्स से पहलवानों का समर्थन करने की अपील की है।
अनीस सोज ने ट्विट कर लिखा है कि “प्रिय अमिताभ बच्चन, न्याय की मांग कर रही महिला पहलवानों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए. वे देश की सबसे प्रभावशाली आवाजों से समर्थन का अधिकार रखती हैं. आपका टी 4633 उनकी आवाज उठाने में मदद कर सकता है. वे आपसे और दूसरे सुपरस्टार्स से समर्थन की योग्यता रखती हैं. प्लीज, अपनी आवाज उठाइए।”
Dear @SrBachchan: You must be aware of India's female wrestling champions seeking justice. They deserve support from India's most influential voices. Your T 4633 could help elevate their voices. They deserve support from you and other superstars. Please raise your voice.
— Salman Anees Soz (@SalmanSoz) April 29, 2023
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यौन शोषण मामले में दो एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने कनाट प्लेस थाने में बीजेपी सांसद के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसमें एक मामला नाबालिग महिला पहलवान से यौन शोषण का है, जिस पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) लगाया गया है।

