यूपी की योगी सरकार प्रदेश को अपराध मुक्त करने के लिए जीरो टॉलरेंस का अभियान लगातार चला रही है। पहले ही योगी बाबा ने सदन में हुंकार भरते हुए कहा था माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे और उन्होनें ऐसा किया भी माफिया अतीक-अशरफ मिट्टी में मिल गए और अब डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर आज कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने गैंगेस्टर एक्ट में आज फैसला सुनाते हुए मुख़्तार को10 साल की सजा सुनाई है और साथ ही 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने 16 साल पूराने मामले में पूर्व विधायक को सजा सुनाई है।
अंसारी ब्रदर्स को लगा झटका
मुख्तार के साथ साथ उसके भाई को भी गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर केस में 4 साल की सजा सुना दी गई है और 1 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि किसी संसद सदस्य को दो साल या दो साल से उपर की सजा होती है तो उसकी सांसदी जाना तय है। इस समय अफजाल अंसारी गाजीपुर से सांसद हैं और वह बसपा के टिकट पर जीते थे तो ऐसे में 4 साल की सजा होने पर अफजाल की सांसदी पर जाने की तलवार साफ साफ लटकती हुई दिखाई दे रही है।

