यूपी निकाय चुनाव और उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है ऐसे में सभी पार्टियां जीत के लिए जोरों शोरों से कोशिश में जुटी हुईं हैं। लगातार प्रचार प्रसार में सभी पार्टियां जुटी हुईं हैं। वहीं सपा के नेता आज़म खान भी चुनावी सभा में विरोधियों पर जमकर बरसे और इस बीच उनकी जुबान से अपशब्द भी निकले।
आज़म खान की चुनावी सभा में अमर्यादित भाषा
नगर पालिका रामपुर की अध्यक्ष पद सपा प्रत्याशी फात्मा जबी की चुनावी सभा में आज़म जमकर बादल की तरह गरजे। रामपुर में हुए विधानसभा उपचुनाव पर आज़म खान ने बोला कि विकास करोगे विकास कागज पर लिख नही सकोगे।
अरे राजनेतिक नामर्दो,सियासी हिजड़ों अरे मर्दानगी होती तो चुनाव होता ये चुनाव था ये राजनेतिक हिजड़ापन था। दावा करते हैं चुनौती देते हैं, हिंदुस्तान के 150 करोड़ में कोई आओ लड़ो रामपुर वालों से चुनाव अगर रामपुर चुनाव जीत गया तो पूरा रामपुर खाली कर देंगे।
जन सभा में बैठे लोग से बोले आज़म खान इस सभा में कोई कमी है, इस गली से 4 भौकने वाले चले जाएं तो 40 और आजायेंगे। स्वार उपचुनाव पर भी आज़म खान ने बोला कि देखो हमने मारा ढेला स्वार में बड़ा सेहतमंद कुत्ता लेकर आओ मगर जंजीर हाथ में पकड़ कर रखो। फिर मारो ढेला बड़ी जोर से भौंकेगा। एक वक्त वो आएगा तुम्हारे पास ढेले रह जाएगें,और कुत्ते का मुंह खुला रह जायेगा।
आजम खान ने आगे कहा, “वोट डालेंगे यह हमारा पैदाइशी हक है और इस हक को हमारे दो बार छीना गया है। अगर तीसरी बार छीना गया तो जान लेना शायद सांसे लेने का हक भी बाकी नहीं रह पाएगा। मैं आज बहुत दूर तक के अंजाम से आगाह करने आया हूं. आपको अपने एहसास के बंद दरवाजों को खोल लो और अच्छी तरह समझ लो के फात्मा ज़बी नगरपालिका की कैंडिडेट नहीं हैं, बल्कि तुम्हारे लिए सब्र कि वह अलामत है। जिसका वायदा को कुरान-ए-हकीम ने अल्लाह ताला ने तुमसे किया है।”आजम खान ने लोगों में जोश भरते हुए कहा, “मेरे हाथ से हाथ मिलाओ, मेरी आवाज से आवाज मिलाओ।” इसके बाद उन्होंने फात्मा जबी जिंदाबाद के नारे लगाए।

