बीते कुछ समय में गर्मी के प्रकोप ने आम, खास, गरीब सबको परेशान किया हुआ था। चिलचिलाती धूप से रोजाना काम पर जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को लू के साथ भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने यूपी समेत 60 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने अनुमान करते हुए ये भी बताया है कि इन जिलों में बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। साथ ही तेज आंधी, तूफान ,बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
आईएमडी ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इससे अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
विभाग की मानें तो बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, राय बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है।

