उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन की कार्रवाई देख अपराधियों में हड़कंप मच गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के आदेश के बाद थाना सराय लखंसी क्षेत्र अंतर्गत रहजनिया ग्राम में आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से जमीन खरीदी गई थी जिसे आज जिलाधिकारी अरुण कुमार के आदेश के बाद भूमि को कुर्क कर लिया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि यह जमीन जो कि 28 कड़ी के आसपास है यह शबनम बानो के नाम से है जो कि अपराध जगत से अर्जित की गई धन से ख़रीदा गया है और इसका निर्माण कराया गया था। इस जमीन की कुल कीमत लगभग 55 लाख के आसपास है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद शबनम बानो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए इस भूमि को आज कुर्की की जा रही है। पुलिस बल और एसडीएम की मौजूदगी में आज यह कार्रवाई की जा रही है ।

