दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। वह प्रदर्शन तब तक करते रहेंगे जब तक कि आरोपी को सलाखों के पीछे न डाला जाए। बता दें कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पहलवानों ने कहा है कि बृजभूषण सैंकड़ों लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया है। उसपर कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जहाँ सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि बृजभूषण शरण के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। कोर्ट ने कुछ निर्देश देते हुए अगले शुक्रवार को फिर से सुनने की बात कही है लेकिन इसके बाद प्रदर्शन कर रहे खिलाडियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमे उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है। बृजभूषण को जेल में डाला जाए और उससे उसके सारे पद छीन लिए जाएं। पहलवानो ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर बृजभूषण को हर एक पद से हटाया जाए।
बता दें कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बजरंग पूनिया ने कहा कि अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत जेल मे डाला जाना चाहिेए। हम पुलिस की एफआईआर का इंतजार कर रहे हैं कि किन धाराओं में केस दर्ज होता है। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमारा फोन नहीं उठाया। वहीं महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम हमारे बयान सुप्रीम कोर्ट के सामने देंगे। उसको उसके सारे पदों पर से हटाने और जेल में डालने के बाद ही हम धरना खत्म करेंगे। हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है।

