पिछले कुछ समय पहले बिहार के एक लड़के ने दिल दे दिया है गाना गाया और सोशल मीडिया पर उसकी पॉपुलेरेटी रातों रात बढ़ गई और उसकी आवाज़ ने लोंगो के दिलों पर ऐसा मैजिक किया कि जमकर वो वीडियो चुटकियों में वायरल हुआ और कमेंट्स की जमकर बौछार भी हुई। अब एक बार फिर उसी बिहार के छोरे ने एक गाना गाकर सोशल मीडिया पर लोंगो का दिल फिर जीत लिया है।
अब आपके मन में ये जनाने की उत्सुकता हो रही होगी कि लड़के का नाम क्या है तो आपको बता दें उसका नाम अमरजीत जयकर है। अमरजीत ने फेमस सॉन्ग “पसूरी” जो सिंगर अली सेठी और शाए गिल ने गाया था उसको भोजपुरी वर्जन में गाया जिसे लोग काफी पसंद कर रहें हैं और अब तक अमरजीत के भोजपुरी पसूरी गाने को हजारों से ज्यादा लाइक्स, व्यूज़ मिल चुके हैं और इंटरनेट पर अभी भी इसका क्रेज छाया हुआ है।
Passori bhojpuri version ❤️ shayad accha lagega kuch alg sa likha hu aur gaaya hu #Amarjeetjaikar #bhojpuri #Bollywood pic.twitter.com/N7RTu3sioi
— Amarjeet Jaikar (@AmarjeetJaikar3) April 27, 2023
अमरजीत के भोजपुरी पसूरी सॉन्ग को ट्विटर पर लोग लगातार देखकर जमकर प्यार बरसा रहें हैं। एक यूजर ने लिखा- बेहद शानदार, आपको इस तेजी से बढ़ता देखकर अच्छा लगा। एक और यूजर ने लिखा- ये लड़का गजब है, देश के कोने- कोने में टैलेंट है।
बिहारी लोग हर चीज़ में अपना झंडा गाढ़ लेते हैं। अमरजीत को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि एक गाना और उसकी किस्मत सितारे की तरह चमक उठेगी। पहले वीडियो में अमरजीत ने गाना गाया और सोशल मीडिया पर जैसे ही एक्टर सोनू सूद ने आवाज सुनी तुरंत उनसे बात करके उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने के लिए बुलाया। अमरजीत को सोनू सूद की फिल्म फतेह में गाने का ऑफर मिला है।
11 फरवरी को बॉलीवुड सिंगर और सारेगामा रियलिटी शो की जूरी के सामने ऑनलाइन ऑडिशन भी दिया है, जिसमें जूरी के सदस्यों ने भी अमरजीत के गाने के तरीकों को को सराहा. आज की तारीख में अमरजीत जयकर फिल्मी दुनिया के कई स्टार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कई लोगों के दिल जीत रहे हैं।

