उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में अब काफी कम दिन बचे है। ऐसे में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टियों में बग़ावते भी होने लगी है। इसी कड़ी में अब सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अखिलेश के खिलाफ बगावत का बिगुल फुक दिया है। बर्क ने ऐलान करते हुए कहा है कि वे पार्टी से नहीं डरते है। पार्टी उन्हें किस बात का नोटिस देगी। पार्टी मुझे निकाल दे मुझे कोई परवाह नहीं। उन्होंने आगे कहा कि वे डर कर काम नहीं करते। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश ने इंसाफ नहीं किया। उन्होंने आजाद लड़ाने का वादा किया था बाबजूद इसके टिकट दे दिया। उन्होंने अखिलेश को लेकर कहा कि काम ईमानदारी से करो अगर नहीं करोगे तो हम में टकराने की ताकत है हम सब कुछ कर सकते हैं।
गौरतलब है कि संभल नगर पालिका चुनाव में सपा में हुई बग़ावत का सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने खुलेआम ऐलान कर दिया है। सपा प्रत्याशी शहर विधायक की पत्नी रुखसाना इकबाल के खिलाफ निर्दलीय फरहाना को चुनाव लड़ा रहे सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बीती रात मियां सराय में हुई चुनावी सभा में अखिलेश यादव और शहर विधायक इकबाल महमूद को चुनौती दी है। सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव ने आजाद लड़ाने का वादा किया था, जो भी जीतेगा वह पार्टी का कैंडिडेट होगा। इसके बाबजूद उन्होंने टिकट दे दिया। पार्टी उन्हें निकाल दे वे डर कर काम नहीं करते।

