आपने कई मिस्ट्री कहानियां सुनी होगीं लेकिन आज जो हम कहानी सुनाने जा रहें है उसे सुनकर आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी आपको विश्वास नहीं होगा कि दुनिया में ऐसे कहानी किस्से आज भी होतें हैं। तो आइए बिना ज्यादा सस्पेंस के आपको बताते हैं कि क्या है वो कहानी जिसे सुनकर आप दांतो तले उंगलियां चबा लेंगे। दरअसल मामला है आस्ट्रेलिया का एक शख्स मौत की नींद से दुबारा उठ खड़ा हुआ और उसने मौत के दौरान जो चीजे अनुभव की उसको साझा किया।
अब आपके मन में सवाल आया ही होगा की मौत के बाद कोई इंसान कैसे जीवित लौट सकता है लेकिन आस्ट्रेलिया के 57 साल के फिल जेबल 28 मिनट मौत के कुंए में गए और जिंदा वापस लौटकर आ गया। फिल को हार्ट अटैक आने के बाद टेक्निकली डेड घोषित कर दिया गया था लेकिन जिसने भी ये सुना कि शख्स मौत को हराकर जिंदा लौट आया।
फिल ने बताया कि उन्हें बॉस्केटबॉल खेलते समय अटैक आया था और वो खुद इस बात से हैरान हैं कि आखिरी वो मौत को हराकर जिंदा दुनिया में वापस लौटें हैं वो खुद को ‘मिरेकल मैन’ बताते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कहीं नहीं जाने वाला।’ फिल एक taekwondo इंस्ट्रक्टर भी हैं। ये कोरियन मार्शल आर्ट्स है।
फिल ने कहा कि मौत के मुंह से वापस लौटने के बाद जीवन के प्रति उनकी सोच में बदलाव आया है और वो खेल से रिटायर होने के अपने फैसले के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर हो गए हैं। उनका कहना है, ‘जिन भी छोटी बातों की हम चिंता करते हैं, वो उसके लायक ही नहीं हैं। किसी को ये मत कहने दो कि आप ये नहीं कर सकते।’ फिल को उम्मीद है कि उनकी कहानी लोगों के लिए प्रेरणा बनेगी।

