आपने कई तरह के चोरों को चोरी करते हुए मामले सुनें होंगे। घर मे चोरी होना, दुकान पर चोरी होना, सड़क पर चोरी होना लेकिन कानपुर से एक नई तरीके से चोरों ने चोरी करने का सोचा ट्रेन में पहले तो वो लोंगो से दोस्ती करता उसके बाद उन्हीं को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था लेकिन वो कहते हैं ना चोर कितना भी शातिर हो लेकिन पुलिस के लंबे हाथों से बच नहीं पाता। चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लुटेरों के पास से लूट का लाखों कीमत का माल भी बरामद हुआ है।
यूपी के कानपुर में कालका एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस में जहरखुरानी की शिकायत मिलने पर जीआरपी ने गैंग को पकड़ने के लिए टीम बनाई। जीआरपी ने गैंग ने दो सदस्यों को गिरफ्तार किया , जिनका सलीम और पवन है और बिहार के रहने वाले है। जीआरपी ने जब सख्ती से पूछताछ की तो जानकारी हुई कि लॉक डाउन से अब तक लुटेरों ने 40 से 50 घटनाओं को अंजाम दिया है।
लुटेरों ने बताया कि ट्रेन में गलत आईडी से टिकट कराते थे और उसके बाद सफर के दौरान यात्रियों से दोस्ती करते हैं उसके बाद नशीला पदार्थ पानी या कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिला देते हैं। जिसके बाद यात्री बेहोश हो जाता है और सामान लूटकर फरार हो जाते हैं।
गैंग के पकड़े गये सदस्यों ने बताया कि उनके गैंग में कई लोग शामिल है, जो मेडिकल स्टोर से नशीली गोली की व्यवस्था करते है, एक फर्जी आईडी से टिकट बनवाते हैं और उसके बाद दूसरा व्यक्ति सफर करता है जिससे कि कोई पकड़ा नजे जा सके। इंस्पेक्टर जीआरपी आरके द्विवेदी ने बताया कि लूट का माल बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लाखो बताई जा रही है। मुकदमा लिखकर जेल भेजा जा रहा है, साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

