देश में कोरोना की रफ्तार अपने पैर पसारते जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 24 में कोरोना के आंकड़े जारी किए हैं। 9,355 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं और 26 नई मौतों के बाद देश में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,31,424 हो गया है।
कोरोना से रिकवर होने वालों की बात की जाए तो अब तक देश में कुल चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद ये आंकड़ा बढ़कर 4,43,35,977 पहुंच गया है। अब तक कुल 220,66,54,444 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसमें पिछले 24 घंटे में 4,358 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, कोविड मामलों की कुल संख्या 4.49 करोड़ पहुंच गई है।
इन राज्यों में कोरोना के हालात सबसे बेकाबू चल रहें हैं केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल आंकड़े 20,36,196 हो गई है। राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से तीन और लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा एक दिन में कोविड-19 के 498 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने दी है।
देश भर में हुई 26 मौतों के आंकड़ों में अकेले केरल में 6 मौतें दर्ज की गई है। बीते दिन भी कुल 29 मौतों में से 10 मौतें केरल में रिकॉर्ड हुई थी। केरल में कोरोना अपने प्रकोप से लोंगो के अंदर डर पैदा कर रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 627 नए कोविड मामले सामने आए, जिनमें बुलंदशहर में एक मौत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पॉजिटिविटी रेट 1.63 प्रतिशत है।

