देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार (26 अप्रैल) को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों कोरोना के 9,629 नए मामले दर्ज किए। वहीं, 29 नई मौतों के बाद देश में अब तक कोविड से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 11,967 लोग वायरस से ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,43,23,045 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत रहा और डेथ रेट 1.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बता दें कि, 25 अप्रैल को भारत ने 6,660 नए कोविद के मामले दर्ज किए थे और इससे पहले 7,178 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे। वहीं, 23 अप्रैल को वायरस के 10,112 मामले सामने आए थे।
इन राज्यों में कोरोना का हाल सबसे बेहाल
बात की जाए देश के किन राज्यों में कोरोना ने अपने प्रकोप से लोंगो के बीच कहर बरपा रहा है तो पहले नंबर पर दिल्ली है। बीते 24 घंटे में 1,095 नए मामले और 6 मौतें दर्ज की गईं। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 22.74 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ो की बात की जाए तो कुल संख्या 81,62,842 हो गई है और मरने वालों की संख्या 1,48,507 हो गई है। वहीं राजस्थान की बात करें तो राज्य से मंगलवार को 428 नए कोरोना मामले सामने आए है। ओडिशा में बीते दिन 393 नए कोविड-19 के मामले सामने आए थे, जिससे एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 3086 हो गई।

