दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार (26 अप्रैल) राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बुधवार को राज्य में बादल भी छाए रह सकते है। IMD की ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली और उसके आस पास के इलाके में गुरुवार (27 अप्रैल) से बारिश का फिर से दौर देखने को मिल सकता है। जिससे तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में मौसम साफ रहेगा। वहीं इस हफ्ते प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं है। जिसके चलते राज्य में आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आज 26 अप्रैल को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कई जगह बारिश होने के आसार है, इसके अलावा पटना पाली इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

