बिग-बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी शो में अपने कपड़ो को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती थीं और शो से बाहर निकलने के बाद भी वो अपने ड्रेसिंग स्टाइल में छाईं रहीं लेकिन अब एक्ट्रेस को उनके एक ड्रेस को लेकर ट्रोल का शिकार होना पड़ा है।
ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका
हर बार अपने ड्रेसिंग स्टाइल से छाने वाली, लाइमलाइट बटोरने वाली, अपने ड्रेसिंग लुक से जलवा बिखरने वाली फैंस की प्यारी प्री अपने ड्रेस को लेकर ट्रोल हो रहीं हैं। एक्ट्रेस अपने कपड़ो को लेकर बुरी तरह से फंस गई हैं, उनपर एक फेमस डिजाइनर इशिता ने दावा किया है कि प्रियंका ने उनके ब्रांडेड कपड़े चुराए और उनका स्टाइल भी कॉपी किया है।
अब आप तो जानते हैं कि इंडस्ट्री में कोई भी स्टार अगर सेम कपड़े पहन लेता है तो उसको सेलेब्रिटी कॉम्पलकेशन का नाम दे दिया जाता है। प्रियंका चाहर चौधरी ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टा हैंडल पर बेज कलर का रफल लहंगा पहने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद इशिता ने दावा किया था कि ये उनके ब्रांड के कपड़े हैं, जिसे उन्होंने एक्सक्लूसिवली डिजाइन किया था। इसके बाद एक के बाद एक ट्वीट कर इशिता ने प्रियंका चाहर पर आरोप लगाए।

इशिता ने ट्विट करते हुए कहा कि दूसरे को इंप्रेस करने के लिए फेक पर्सनैलिटी बनाई वह सोचती है कि मेरी तरह दिखने की कोशिश करके या फिर मेरे क्लोन की तरह कपड़े पहनकर वह उस तरह बन सकती है, जैसी मैं हूं, हां शायद एक अरब पुनर्जन्म के बाद मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए। मैंने कुछ नहीं कहा।”
इशिता ने अगले ट्वीट में लिखा, “और कपड़े चुराए तो हैं। मैंने उसे झाड़ा, लेकिन पता नहीं इसकी दुश्मन कौन है। मैं उस पर अब कमेंट नहीं करूंगी। ब्लॉक करने के बाद अगर वह मुझे स्टॉक और कॉपी करती है तो यह उसकी प्रॉब्लम है। लगता है पहले से ही इसके बहुत दुश्मन हैं।”

एक और ट्वीट में इशिता ने लिखा अगर कॉपी करनी ही थी तो “वैसे मांग लेती तो मैं दे देती, लेकिन पीआर करने का सही तरीका नहीं है। इस बीच अफवाहें हैं कि प्रियंका पर इशिता ने केस फाइल किया है। इशिता ने साफ किया है कि अभी तक उन्होंने प्रियंका के खिलाफ कोई केस फाइल नहीं किया है, क्योंकि वह देश के बाहर हैं, लेकिन वापसी के बाद वह ऐसा करेंगी।

