उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं का कल यानी मंगलवार को रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जाएगा। कल यानी 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बता दें कि यह रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे यूपी बोर्ड के हेड क्वार्टर प्रयागराज से जारी किया जाएगा। बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन प्रदेश भर में 258 केंद्रों पर 18 मार्च से शुरू हुआ था और 31 मार्च को मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया था।
गौरतलब है कि प्रदेश भर में 8753 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा आयोजित हुई थी। यह परीक्षा बगैर पेपर आउट, गलत पेपर ओपनिंग और नकलविहीन सम्पन्न हुई थी। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। इस साल 58 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी।
बता दें कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट को देखने के लिए छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in. से चेक कर सकते हैं। इस साइट पर जाकर होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट नाम का अलग लिंक दिया गया होगा, जिस क्लास के नतीजे छात्र को देखने हैं वह उस लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तारीख सबमिट करके चेक कर सकता है।

