गाजियाबाद में टिकट बंटवारे को लेकर स्थानीय बीजेपी में घमासान मच गया। केंद्रीय मंत्री और जनरल वीके सिंह की बेटी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया इसके बाद संगठन के प्रदेश मंत्री और गाजियाबाद के प्रभारी अमित बाल्मीकि के साथ हुई पार्षदों और अन्य कार्यकर्ताओं ने की तीखी नोकझोंक भी हुई और पैसे लेकर टिकट देने का आरोप भी लगाया गया।
वीके सिंह की बेटी और प्रदेश के संगठन मंत्री अमित बाल्मीकि के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर चले लात घूंसे भी चल गए। गाजियाबाद के कई पुराने पार्षदों के टिकट काटे पुराने भाजपाइयों का पत्ता साफ होने की वजह से कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया।
स्थानीय विधायक सुनील शर्मा के खिलाफ भी नारेबाजी हुई और विधायक सुनील शर्मा पर कार्यकर्ताओं ने लगाए पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लगाया। केवल गाजियाबाद से ही ऐसी खबरें सामने नहीं आ रही हैं। पूरे उत्तर प्रदेश से इस तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं। टिकट बंटवारे से जमीनी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किया पूरे प्रदेश में टिकट बंटवारा सारा मैनेजमेंट फेल संगठन पर लग रहे आरोप बेहद गंभीर, लगाने वाला विपक्ष नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता।

