राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बार फिर पहलवानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे इन पहलवानों में देश के प्रतिष्ठित पहलवान भी है। बजरंग पूनिया, साक्षी मालिक समेत कई नामी पहलवान धरने पर बैठे है। बता दें कि पहलवानों के तरफ से प्रेस कांग्रेस करके धरने के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है। इस दौरान पहलवान साक्षी मालिक ने कहा कि हमने दो दिन पहले सीपी पुलिस थाने में शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सात लड़कियों ने एफआईआर की। जिसमें एक लड़की नाबालिग है और पॉस्को के अंदर आती है। मालिक ने आगे कहा कि ढाई महीने हो गए, लेकिन समिति का कोई फैसला नहीं आया है।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग
दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में इसकी शिकायत की गई है। पुलिस की ओर से इस मामले पर अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं किया गया है। बता दें कि पहलवानों ने इससे पहले भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पिछले प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ियों को आश्वासन मिला था कि कार्रवाई की जाएगी लेकिन अब तक कार्रवाई न होने से पहलवान नाराज हैं।
बता दें कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पहलवान साक्षी मलिक इमोशनल हो गईं, उनकी आँखों में आंसू आ गए। साक्षी मलिक ने कहा कि हम कुश्ती का और अपने आगे आने वाले खिलाड़ियों का फ्यूचर दांव पर नहीं लगा सकते हैं। 7 लड़कियों में इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैं, नाम नहीं बता सकते। कहा जा रहा है कि हमने सबूत नहीं दिया। साक्षी मलिक ने सवाल करते हुए कहा कि बृजभूषण शरण सिंह से सबूत क्यों नहीं लिया गया ? विक्टिम की पूरी लाइफ है, लड़की अगर आकर खड़ी हो जाएगी तो उसकी क्या लाइफ बचेगी ?

