पीएम मोदी देश में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में काफी पॉपुलर है। जैसे-जैसे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। वैसे वैसे उनके दुश्मन भी बढ़ते जा रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी ऐसे वक़्त में मिली है जब वह केरल दौरे पर जाने वाले है। धमकी मिलते ही राज्य में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पीएम मोदी 24 अप्रैल को केरल के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले है। जहाँ वह केरल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वो युवाओं की एक सभा को संबोधित भी करेंगे। ऐसे में पीएम मोदी को मारने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गयी है।
बता दें कि पीएम को जान से मारने की धमकी केरल दौरे से पहले दी गयी है। पीएम मोदी के नाम से एक लेटर लिखा गया है। जिसमे लिखा है कि पीएम मोदी के केरल दौरे पर आत्मघाती हमला किया जाएगा। रोक सको तो रोक लो। यह लेटर भाजपा की केरल इकाई को 17 अप्रैल को मिला है। यह धमकी भरा लेटर केरल के भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के.सुरेंद्रन ने केरल पुलिस को सौंप दिया है। लेटर मिलने के बाद पुलिस के हाँथ पाओं फूल गए है। पुलिस ने पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और जगह जगह सर्च अभियान भी चला रही है जिससे कोई अनहोनी घटना न घटे।
धमकी भरा लेटर मिलने के बाद केरल में हाई अलर्ट
बता दें कि पीएम मोदी को धमकी देने वाला शख्स ने लेटर पर अपना नाम, पता सब लिखा था। उसका नाम जोसेफ जॉनी है और वह केरल के एर्नाकुलम का रहने वाला है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आनन फानन में जोसेफ जॉनी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वो डर गया और सभी आरोपों से इंकार करने लगा। जोसेफ जॉनी ने कहा कि किसी ने मुझे फंसाने के लिए मेरा नाम लेटर के ऊपर लिख दिया है। जबकि मुझे मालूम तक नहीं है कि ये मैटर क्या है? हालांकि केरल में हाई अलर्ट है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बस स्टाप, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी चेकिंग बढ़ गई है।
इसी बीच सुरक्षा को लेकर ADGP का एक लेटर भी लीक हो गया है। ADGP के लेटर में बैन संगठन PFI से खतरे सहित कई और गंभीर खतरों पर प्रकाश डाला गया है। विदेश राज्य मंत्री श्री वी. मुरलीधरन ने पत्र के लीक होने पर राज्य पुलिस की चूक बताया है। बीजेपी स्टेट चीफ के. सुरेंद्रन ने कहा कि पीएम मोदी के जो कार्यक्रम है वो तय समय पर ही होंगे।

